रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज 42वीं AGM, ये अहम फैसले लिए जाएंगे
रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज 42वीं AGM है जिसकी शुरुआत थोड़ी देर बाद होने वाली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस AGM में खास एलान कर सकते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज RIL AGM में Giga Fiber (FTTH) के कमर्शियल लॉन्च का एलान किया जा सकता है। नए Jio Phone 3 का लॉन्च हो सकता है। रिटेल कारोबार का विस्तार भी किया जा सकता है। RIL+BP फ्यूल रिटेल पंप करार के डिटेल भी बताये जा सकते हैं। इसके साथ ही कर्ज कम करने का मास्टर प्लान भी प्रस्तुत किया जा सकता है।
e-Commerce कारोबार में प्रवेश की उम्मीद
आज रिलायंस की एजीएम में रिटेल कारोबार का विस्तार करते हुए e-Commerce कारोबार में उतरने का एलान किया जा सकता है।
GIGA FIBER पर महत्वपूर्ण एलान संभव
आज की इस एजीएम में कमर्शियल लॉन्च के एलान की संभावना है। Broadband, Cable TV, Landline सेवा का combo प्लान भी आ सकता है। यह 1500 शहरों में एक साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें Broadband की स्पीड 100 MBPS की हो सकती है। यह सेवा सिर्फ 600-1000 रुपये प्रति महीने में मिल सकती है। इसमें 600 TV चैनल मुहैया कराये जा सकते हैं। NEW JIO PHONE 3 के लिए फ्रीडम ऑफर के तहत नया स्मार्ट फोन लॉन्च हो सकता है।
फ्यूल रिटेल कारोबार पर भी रह सकता फोकस
फ्यूल रिटेल के लिए RIL-BP में करार हुआ है। इस समय RIL के पास 1400 पेट्रोल पंप हैं। आज एजीएम में 5500 नए पेट्रोल पंप खोलने की योजना पेश की जा सकती है। पेट्रोल पंप में EV चार्जिंग स्टेशन भी लगाने की योजना पर घोषणा होना संभव है।
फ्यूल रिटेल के लिए RIL-BP में करार हुआ है। इस समय RIL के पास 1400 पेट्रोल पंप हैं। आज एजीएम में 5500 नए पेट्रोल पंप खोलने की योजना पेश की जा सकती है। पेट्रोल पंप में EV चार्जिंग स्टेशन भी लगाने की योजना पर घोषणा होना संभव है।
कर्ज घटाने का एलान होने की उम्मीद
आज के एजीएम में RIL का कर्ज कम करने का मास्टर प्लान सामने आ सकता है। RIL के ऊपर 2.20 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी के पास 70,000 करोड़ रुपये का कैश फ्लो है। कंपनी के ऊपर 1.56 लाख करोड़ रुपये का नेट कर्ज है। हालांकि कंपनी को GigaFiber लॉन्च के लिए और कैश की जरूरत पड़ सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज 42वीं AGM, ये अहम फैसले लिए जाएंगे
Reviewed by Profit Plus
on
August 11, 2019
Rating:
Reviewed by Profit Plus
on
August 11, 2019
Rating:

Thanks for sharing valuable information. The Authour expressed his view in a perfect manner.
ReplyDeleteFree Trading tips