ट्रेड वॉर फिर भड़कने से ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट, एशिया और SGX NIFTY पर भी दबाव


ट्रेड वॉर फिर भड़कने से ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली है। एशियाई बाजार 2 फीसदी तक गिर गए हैं। SGX NIFTY पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। उधर कच्चे तेल में भी 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 6 परसेंट गिरकर ब्रेंट का भाव 61 डॉलर के पास चला गया है। लेकिन सोने में उछाल देखने को मिल रहा है। कामेक्स पर इसका भाव 1450 डॉलर के पास पहुंच गया है। ट्रेड वॉर बढ़ने से कल US मार्केट 1 फीसदी तक गिरे। Dow कल 280 अंक फिसलकर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq भी कमजोर बंद हुआ था। कल के कारोबार में Caterpillar और Apple के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा गिरे। वहीं, 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 2016 के निचले स्तर पर पहुंच गई है।


Profit Plus Financial Services Offering best stock market tips and recommendations in equity and commodity segment. For more share market tips call on @9826278097 or Subscribe Now our Free Share Market Tips on Mobile.


चीन-US के बीच ट्रेड वॉर और बढ़ गया है। US चीन के और उत्पादों पर ड्यूटी लगाएगा। 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर ड्यूटी लगाई जा सकती है। ये फीसदी अतिरिक्त ड्यूटी 1 सितंबर से लागू होगी। अब कुल मिलाकर 550 अरब डॉलर के उत्पादों पर ड्यूटी लगेगी। Trump ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। बता दें कि दोनों देशों के बीच ट्रेड वार्ता सितंबर में फिर होनी हैं। Trump ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ट्रेड वार्ता जारी है, लेकिन इस बीच चीन के उत्पादों पर अतिरिक्त ड्यूटी लगेगी। 1 सितंबर से चीन के 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त 10 फीसदी ड्यूटी लगेगी। उन्होंने आगे कहा कि ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिव बाचतीच जारी रहने की उम्मीद है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में दोनों देशों के रिश्ते बेहद अच्छे होंगे।

ट्रेड वॉर फिर भड़कने से ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट, एशिया और SGX NIFTY पर भी दबाव ट्रेड वॉर फिर भड़कने से ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट, एशिया और SGX NIFTY पर भी दबाव Reviewed by Profit Plus on August 01, 2019 Rating: 5

No comments:

Commodity Market

3/Commodity/col-left
Powered by Blogger.