इस वजह से राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में खाना हो सकता है महंगा
IRCTC ने रेलवे बोर्ड को क प्रस्ताव बनाकर भेजा है, जिसमें राजधानी और शताब्दी में खाना के दाम बढ़ाए जाने की मांग की है।
रेलवे के भोजन में आमतौर पर गुणवत्ता को लेकर हमेशा शिकायत रहती है, लेकिन किराए के बोझ तले दबे यात्रियों को अब खाने के पैसे पहले से अधिक चुकाने पड़ सकते हैं।
दरअसल, IRCTC ने रेलवे बोर्ड से भोजन के दाम बढ़ाए जाने के लिए एक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में भोजन की मौजूदा दर 112 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये किए जाने की सिफारिश की गई है। IRCTC का कहना है कि पिछले छह सालों से भोजन के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। जबकि इस दौरान महंगाई काफी बढ़ गई है। इसलिए खाने की गुणवत्ता को कम न करके बल्कि हमने मात्रा घटा दी थी। यात्रियों के लिए भोजन में गुणवत्ता और मात्रा बनाए रखने के लिए दाम बढ़ाना जरूरी है। रेलवे का कहना है कि पांच दिन के लिए अलग-अलग मेन्यू होता है। नाश्ते में यात्रियों को चाय, वेज कटलेट्स, ऑमलेट, ब्रेड स्लाइस मिलते हैं। वहीं लंच और डिनर में यात्रियों को दो परांठा या फिर रुमाली रोटी, दाल, पनीर, दही, अचार, चावल और नॉन वेज में चिकन दिया जाता है।
फिलहाल IRCTC अपने इस प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है।
इस वजह से राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में खाना हो सकता है महंगा
Reviewed by Profit Plus
on
August 11, 2019
Rating:
Reviewed by Profit Plus
on
August 11, 2019
Rating:

No comments: