Market Live: सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी घटी, DHFL 30% तक लुढ़का
Infosys के शेयर सोमवार को 6 फीसदी तक चढ़ गए। इस साल कंपनी ने अपना गाइडेंस बढ़ा दिया है जिससे निवेशकों का मनोबल भी बेहतर है। कंपनी ने फिस्कल ईयर 2020 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस 8.50-10 फीसदी तक बढ़ा दिया है।
Allahabad Bank के शेयर सोमवार को इंट्राडे में 14.5 फीसदी तक गिर गए। इससे एक दिन पहले बैंक ने यह खबर दी थी कि भूषण पावर एंड स्टील की वजह से Allahabad Bank को 1775 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पंजाब नेशनल बैंक के बाद Allahabad Bank दूसरा है जिसे भूषण पावर ने चूना लगाया है।
निफ्टी के 11 सेक्टर में से 9 सेक्टर में गिरावट जारी है। सबसे ज्यादा गिरावट Nifty PSU Bank Index में आई है। इसमें 2.6 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।
DHFL के शेयरों में 15 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। सुबह 10.30 बजे इसके शेयर गिरकर 58.20 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। इससे पहले 13 जुलाई को कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे।
ग्लोबल बाजारों से आज शानदार संकेत मिल रहे हैं। इसी महीने रेट कटौती की उम्मीद में अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।
इन ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि मिड शेयरों में कमजोरी देखऩे को मिल रही है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसई के स्मॉल कैप शेयरों में हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉल कैप इंडेक्स 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। तेल-गैस शेयरों में आज दबाव नजर आ रहा है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
बैंकिंग शेयरों में भी दबाव देखऩे को मिल रहा है जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी टूटकर 30541.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। आज के कारोबार में आईटी, ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है जबकि एफएमसीजी, फाइनेशियल सर्विसेस, मीडिया और बैंकिंग शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 140 अंक यानि 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 38875 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 32 अंक यानि 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ 11,585 के आसपास कारोबार कर रहा है।
Market Live: सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी घटी, DHFL 30% तक लुढ़का
Reviewed by Profit Plus
on
July 14, 2019
Rating:
Reviewed by Profit Plus
on
July 14, 2019
Rating:

No comments: