ट्रंप की धमकी, भारत ने ज्यादा शुल्क लगाया तो हम भी नहीं छोड़ेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों पर लगने वाले हाई टैरिफ को लेकर भारत पर कड़ी टिप्पणी की है। ट्रंप ने कहा कि, भारत हाई टैरिफ लगाकर काफी फायदा ले चुका है। लेकिन अब अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
मंगलवार को ट्रंप ने ट्वीट करके कहा है कि, भारत लंबे समय से अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाता रहा है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ट्रंप की ये टिप्पणी तब सामने आई है, जब हाल ही भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच ओसाका में बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार के विवादों से जुड़ी चिंता जाहिर की थी और मुद्दों के समाधान के लिए उनके व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए सहमति जताई थी।
गौरतलब है कि इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस और ऊर्जा सचिव रिकी पेरी वाशिंगटन में भारत पर केंद्रित एक बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस और ऊर्जा सचिव रिकी पेरी वाशिंगटन में भारत पर केंद्रित एक बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी अमेरिकी फर्स्ट नीति को जोर-शोर से आगे बढ़ा रहे हैं। ऊंचे टैरिफ पर भारत की आलोचना कर रहे हैं। ट्रंप भारत को टैरिफ किंग बता चुके हैं।
ट्रंप की धमकी, भारत ने ज्यादा शुल्क लगाया तो हम भी नहीं छोड़ेंगे
Reviewed by Profit Plus
on
July 09, 2019
Rating:
Reviewed by Profit Plus
on
July 09, 2019
Rating:

No comments: