वाहन बिक्री में गिरावट से फिसला अतुल ऑटो (Atul Auto) का शेयर


वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में 2% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने शनिवार को अपने मई बिक्री के आँकड़े घोषित किये थे। साल दर साल आधार पर अतुल ऑटो की मई बिक्री में 13.03% की गिरावट आयी है। मई 2018 में 3,983 वाहनों के मुकाबले अतुल ऑटो ने 2019 की समान अवधि में 3,464 वाहन बेचे।

वहीं चालू वित्त वर्ष में अब तक (अप्रैल-मई) में अतुल ऑटो की वाहन बिक्री साल दर साल आधार पर ही 6,721 इकाई के मुकाबले 1.32% की बढ़ोतरी के साथ 6,810 इकाई रही थी।

बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 312.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 310.50 रुपये पर खुला। अभी तक के काराबोर में अतुल ऑटो के शेयर का निचला स्तर 302.20 रुपये रहा है।
करीब सवा 12 बजे अतुल ऑटो के शेयरों में 7.00 रुपये या 2.24% की कमजोरी के साथ 305.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 671.13 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 448.90 रुपये और निचला स्तर 266.95 रुपये रहा है। 

Recover your loss and increase your profit with SEBI registered best share market Advisory – Profit Plus Financial Services. "Investment today is a source of income tomorrow."

वाहन बिक्री में गिरावट से फिसला अतुल ऑटो (Atul Auto) का शेयर वाहन बिक्री में गिरावट से फिसला अतुल ऑटो (Atul Auto) का शेयर Reviewed by Profit Plus on June 02, 2019 Rating: 5

No comments:

Commodity Market

3/Commodity/col-left
Powered by Blogger.